Wednesday, 27 September 2023

WordPad, Editing

 Editing

  • इस Group के द्वारा आप Word pad में कोई भी शब्द आसानी से सर्च कर सकते हैं तथा उसे किसी दूसरे शब्द से आसानी से बदल भी सकते हैं.

edition-group-in-wordpad

Find

Find कमांड का उपयोग किसी विशेष शब्द/शब्द समूह को खोजने के लिए किया जाता है. इस कमांड के उपयोग से हम WordPad डॉक्युमेंट में उपलब्ध शब्द/शब्द समूह को आसानी से खोज सकते है. Find की Keyboard Shortcut CTRL + F है.

How to Find in WordPad

  1. सबसे पहले Word Pad Open करेंगे.

  2. उसके बाद Home Tab पर Click करेंगे.

  3. उसके बाद Editing Tab से Find Option पर Click करेंगे.

  4. Find पर क्लिक करने पर Find Dialog Box खुल जाएगा.

  5. इसमें Find What बॉक्स में वह शब्द/शब्द समूह लिखेंगे जिसे आप अपने Open Document में Search करना चाहते हैं. 

  6. इसे लिखने के बाद Find Next पर Click करेंगे.

  7. Find Next पर Click करने पर वह शब्द या शब्द समूह Select हो जायेगा जिसे आप Search करना चाहते हो.

Find Option के द्वारा Search किये गए शब्द/शब्द समूह के जैसे अगले शब्द पर जाने के लिए Find Next Option का उपयोग किया जाता है.

जैसे हमने अपनी File में APPLE  Search करना है. जब हम Find करेंगे तो सबसे पहले लिखा हुआ APPLE Highlight हो जायेगा. जब हम Find Next पर Click करेंगे तो दूसरा लिखा गया शब्द APPLE  Highlight हो जायेगा. इस तरह से Find Next करने पर एक एक करके सभी नाम Highlight होते जायेंगे.

Replace

Replace Option का उपयोग किसी शब्द/शब्द समूह की जगह पर दूसरे शब्द/शब्द समूह लिखने के लिए किया जाता है. इस Option की Shortcut Key CTRL + H है. Replace Option का उपयोग Movie 3 Idiots में किया गया है. इस Movie में Replace Option का उपयोग करके Speech को एक साथ Change कर दिया गया.


How to Replace Text like 3 Idiot Movie

  • सबसे पहले WordPad Open करेंगे.

  • उसके बाद पहले से Save File को Open करेंगे.

  • उसके बाद Editing Tab से Replace Option पर क्लिक करेंगे.

  • Replace Option पर Click करने पर आपके सामने Replace Dialog Box Open होगा.



find-and-replace-in-notepad


  • इसमें Find What बॉक्स में वह शब्द/शब्द समूह लिखेंगे जिसे आपको Replace करना है. 

  • Replace With में वह शब्द/शब्द समूह लिखेंगे जिसे आप उस शब्द के स्थान पर लिखना चाहते हैं.

  • इसके बाद सिर्फ एक बार Replace करने के लिए “Replace” पर क्लिक करेंगे.

  • यदि आप File में उपलब्ध सभी शब्दों को बदलना चाहते हैं तो उसके लिए “Replace All” पर क्लिक करेंगे.


Select All

Select All Option का उपयोग पूरी WordPad File को एक साथ एक बार में Select करने के लिए किया जाता है. इस Option की Keyboard Shortcut CTRL + A है.

WordPad - Insert

 Insert

  • इस Group में उपलब्ध Options के द्वारा Documents में Pictures Insert कराई जा सकती हैं. आप WordPad Document में Current Date और Time भी Insert कर सकते हैं. इसके अलावा आप Paint Drawing, Object आदि को Insert कर सकते हैं.

insert-group-in-wordpad

  • Picture – इस Option के द्वारा आप अपने WordPad Document में Picture Insert करा सकते हो.

  • Paint Drawing – इस Option पर Click करने से MS Paint Open हो जाता है. MS Paint में आप Drawing बनाकर WordPad में Insert करा सकते हो.

  • Date and Time – इस Option पर Click करके आप अपने WordPad Document में Date और Time डाल सकते हो.

  • Insert Object – इस Option के द्वारा आप WordPad Document से किसी दूसरे Document जैसे MS Word, Excel आदि में जाकर वहां पर Work करके उसे WordPad Document में Insert करा सकते हो.

WordPad - Paragraph Option

 

  • Paragraph

  • इस Group में Text / Documents को Set करने से संबंधित Option उपलब्ध हैं. इनके द्वारा आप Paragraph का Indent, Lines के बीच की ऊँचाई (Space), Alignment आदि Set कर सकते हैं.

paragraph-in-wordpad


  • Decrease Indent – इस Option के द्वारा Select किये गये पैराग्राफ की Margin कम की जाती है.

  • Increase Indent – इस Option के द्वारा Select किये गये पैराग्राफ की Margin बढ़ा सकते हैं.

  • Start a List – इस Option के द्वारा Select किये गये पैराग्राफ पर Bullets और Numbering लगा सकते हैं.

  • Line Spacing – इस Option के द्वारा Select किये गये पैराग्राफ में lines के बीच में Space Change कर सकते हैं यानि कम या ज्यादा कर सकते हैं.

  • Left Text Align – इस Option के द्वारा Select किये गये पैराग्राफ को Left Side में कर सकते हैं. यह हमारे Document का Default Align है. जैसे – 

APPLE

  • Center -इस Option के द्वारा Select किये गये पैराग्राफ को Center यानि बीच में कर सकते हैं. जैसे

APPLE

  • Right Text Align – इस Option के द्वारा Select किये गये पैराग्राफ को Right Side में कर सकते हैं. जैसे

APPLE

  • Justify – इस Option के द्वारा Select किये गये पैराग्राफ को Fit कर सकते हैं. जैसे

APPLE APPLE APPLE APPLE APPLE APPLE APPLE APPLE  APPLE APPLE APPLE APPLE  APPLE APPLE APPLE APPLE 


Paragraph – इस अकेले Option में Paragraph Group के सभी Options हैं. जब हम इस Option पर Click करते हैं तो Decrease Indent, Increase Indent, Left Align, Center, Right Align, Line Spacing सभी इसमें आते हैं.

AI COURSE NOTES WITH FULL DETAILS

LINK -   FULL NOTES AI TAP HERE